सर्विस रोड़ पर बिजली पोल में करंट से गाय की मौत, अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप
खुलासा न्यूज,बीकानेर। नाल सर्विस रोड के बीच में लगे बिजली के पोल से करंट फैलने के कारण बारिश के दौरान एक गाय की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सर्विस रोड के बीच लगे बिजली के पोल पर तार खुले पड़े हैं। बारिश के दौरान पोल में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई।
लोगों का कहना है कि खुले तारों की समस्या की ओर संबंधित अधिकारियों का ध्यान दिलाए जाने के बावजूद समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सर्विस रोड के बीच लगे बिजली के पोल और खुले तारों की तत्काल जांच एवं मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ