Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

घर के बाड़े में आग लगाने व लूट मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश मामला दर्ज

Bansal
shiv
shiv2
8 months ago
घर के बाड़े में आग लगाने व लूट मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश मामला दर्ज

घर के बाड़े में आग लगाने व लूट मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश मामला दर्ज
बीकानेर। लूणकरणसर। थाना क्षेत्र के ग्राम खिलेरिया में मारपीट, लूट और आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खिलेरिया निवासी हनुमानराम पुत्र मथाराम जाट ने न्यायालय में इस्तगासा पेश किया कि 14 दिसंबर 2025 की शाम करीब आठ बजे जब प्रार्थी और उसका पिता अपने बाड़े की देखरेख के लिए घर से निकले थे। बाड़े पर पहुंचते ही आरोपित सेठाराम, जेताराम, मुकेश व हरिकिशन निवासीगण खिलेरिया ने एकराय होकर प्रार्थी को घेर लिया और लात-घूंसे व थप्पड़ों से मारपीट की। प्रार्थी के पिता द्वारा बीच- बचाव करने पर आरोपितों ने प्रार्थी की जेब से मोबाइल फोन और 5,000 रुपये छीन लिए तथा मौके से फरार हो गए। इसके बाद, करीब 9-10 दिन पूर्व रात लगभग नौ बजे आरोपितों ने प्रार्थी के घर के बाड़े की पूर्व दिशा में आग लगा दी। परिवार द्वारा विरोध करने पर भी आरोपित नहीं माने और करीब 5-7 फीट बाड़ जला दी, जिससे लगभग 2,000 रुपये का नुकसान हुआ। प्रार्थी काआरोप है कि मामले की शिकायत पुलिस थाना लूणकरणसर में देने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके बाद पुलिसअधीक्षक बीकानेर को भी प्रार्थना पत्र दिया गया, परंतु वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंतत: प्रार्थी ने न्यायालय की शरण ली।न्यायालय ने प्रकरण को गंभीर मानते हुए पुलिस थाना लूणकरणसर को जांच के आदेश दिए है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश परमुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश सिंह को सौंपी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: