Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: नाराज कांग्रेसी पार्षदों ने रोक दिए वाहन, बोले नहीं हो रही सुनवाई

Bansal
1 month ago
बीकानेर: नाराज कांग्रेसी पार्षदों ने रोक दिए वाहन, बोले नहीं हो रही सुनवाई

बीकानेर: नाराज कांग्रेसी पार्षदों ने रोक दिए वाहन, बोले नहीं हो रही सुनवाई 


बीकानेर। शहर में हर तरफ कचरे के ढेर नजर आ रहे है।  इसी बीच घर-घर कचरा संग्रहण के वाहन के भी सुचारू नहीं हो पाने से नाराज कांग्रेसी पार्षद लगातार आक्रोश में है। कल कांग्रेसी पार्षदों ने निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। जिसके बाद आज मंगलवार सुबह-सुबह ही कांग्रेसी पार्षदों का एक दल डंपिग यार्ड पहुंच गया। जहां पर कांग्रेसी पार्षदों ने डंपिग यार्ड पर वाहनों को रोक लिया। ट्रेक्टर और टेक्यिों को रोककर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेसी पार्षदों की मांग है कि जनता लगातार परेशान हो रही है।

 
शहर में चारों तरफ गंदगी ही गंदगी दिखाई दे रही है। ऐसे में व्यवस्था कब सुधरेगी। लगातार आमजन भी परेशान हो रहा है। कांग्रेसी पार्षदों के दल में शामिल पार्षदों ने बताया कि आमजन गंदगी के बीच रहने को मजबूर है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा हमने कल भी प्रदर्शन किया लेकिन एक घंटे के इंतजार के बाद भी कोई अधिकारी बात करने तक नहीं पहुंचा। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: