Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अवैध पानी चोरी रोकने पहुंचे ठेकेदार व कार्मिक के साथ मारपीट

Bansal sadi
6 hours ago
अवैध पानी चोरी रोकने पहुंचे ठेकेदार व कार्मिक के साथ मारपीट


अवैध पानी चोरी रोकने पहुंचे ठेकेदार व कार्मिक के साथ मारपीट
 बज्जू। बरसलपुर ब्रांच की बुर्जी 114 से निकलने वाली रणजीतपुरा वितरिका में कथित रूप से अवैध पानी चोरी रोकने पहुंचे ठेकेदार व उसके कार्मिक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सहायक अभियंता डाकलवाला उपखंड (14वां खंड) भागीरथ प्रसाद गोदारा की रिपोर्ट पर रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट के अनुसार 27 अगस्त की रात करीब 11:48 बजे ठेकेदार के कार्मिक देवीसिंह के साथ रात्रिकालीन गश्त के दौरान आरडी 16 के पास चक पांच आरडीवाई क्षेत्र में एक वाहन क्रछ्व07 त्रस्न 1662 सामने आया। आरोप है कि इसी दौरान करीब 200-300 मीटर दूरी पर सायफन लगाकर पानी चोरी किया जा रहा था। पानी चोरी की वीडियो व फोटो लेने पर वहां मौजूद ओमप्रकाश पुत्र मगनाराम सहित अन्य लोगों ने कथित रूप से विरोध करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
रिपोर्ट में शिशपाल पुत्र बीरबलराम सहित पांच - छह अन्य लोगों के भी मौके पर मौजूद होने का उल्लेख किया गया है। मारपीट में ठेकेदार लाभूसिंह को आंख के नीचे, गर्दन के पीछे व छाती पर चोट लगने की बात सामने आई। घायल का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया।
मौके की संयुक्त रिपोर्ट में कनिष्ठ अभियंता गोविंद व पटवारी मनोहर सिंह ने घटनास्थल आरडी 16-17 के बीच होना बताया। घटनास्थल से करीब 60 फीट दूर बनी डिग्गी में 28 अगस्त को दोपहर करीब 1:15 बजे आधे से अधिक पानी भरा मिला, जिसकी जीपीएस फोटो भी रिपोर्ट के साथ संलग्न की गई।
पुलिस ने रिपोर्ट व चोटों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई राकेश मीणा को सौंपी है। पुलिस मामले में पानी चोरी और मारपीट से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: