बीकानेर: निर्माण स्थल पर विवाद के बाद ठेकेदार और कर्मचारियों से मारपीट, 7-8 लोगों पर केस
बीकानेर: निर्माण स्थल पर विवाद के बाद ठेकेदार और कर्मचारियों से मारपीट, 7-8 लोगों पर केस
बीकानेर। रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद के दौरान ठेकेदार और उसके कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामला 29 अगस्त को दोपहर 3:15 बजे दर्ज हुआ। परिवादी भागीरथ प्रसाद गोदारा पुत्र तोलाराम (30), निवासी गिरवरसार, थाना सांडवा, जिला चूरू, वर्तमान में सहायक अभियंता डागलवाला उपखंड के 14वें खंड इगानप, बुर्जी 156 बिरसलपुर शाखा में कार्यरत हैं।
परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि लाभूसिंह ठेकेदार, कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक तथा मौके पर मौजूद ठेकेदार और कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। मामले में ओमप्रकाश पुत्र मगनाराम, शिवपाल पुत्र बीरबल राम सहित 5-6 अन्य को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 115(2), 126(2), 326(क) और 189(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच रणजीतपुरा थानाधिकारी राकेश द्वारा की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ