बीकानेर: बकाएदारों के कटेंगे कनेक्शन, इतने करोड़ रुपए का बिल बकाया
बीकानेर: बकाएदारों के कटेंगे कनेक्शन, इतने करोड़ रुपए का बिल बकाया
बीकानेर। बिजली बिल जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। बकाया राशि की वसूली के लिए विभाग ने कनेक्शन काटने का अभियान शुरू कर दिया है। अब अधिकारी और कर्मचारी खुद फील्ड में उतरकर बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई में जुट गए हैं। विभाग ने दिसंबर तक लगातार अभियान चलाकर बकाया राशि वसूलने का लक्ष्य रखा है। विभाग के अनुसार शहर के 18 सबडिवीजन में घरेलू और व्यावसायिक श्रेणी के कुल 17 हजार 435 उपभोक्ताओं पर बिजली बिलों की करीब 70 करोड़ 87 लाख रुपए की राशि बकाया है। इतनी बड़ी बकाया राशि को देखते हुए विभाग ने वसूली अभियान को प्राथमिकता पर लिया है। उधर विद्युत निगम के एसई जिले के 18 सबडिवीजन में दो-दो टीमें लगाने के साथ विजिलेंस की टीम भी अलग से लगाई गई है ताकि कनेक्शन काटने के बाद कोई बिजली चोरी न कर सके। नवंबर तक 25 करोड़ की बकाया वसूली करने का लक्ष्य रखा गया है।
विभाग की ओर से यह अभियान दिसंबर तक निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान बकाया राशि की वसूली के साथ लंबे समय से बिल जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जाएगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी देने से अभियान की नियमित निगरानी और वसूली की प्रगति पर नजर रखी जा सकेगी। विभाग का फोकस अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं से राशि वसूलने और राजस्व की स्थिति में सुधार करने पर है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ