Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• भारत पर फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, 16 बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ जांच शुरू, अनुचित व्यापार के सबूत मिले तो भारी टैक्स लगेगा • ‘दुनिया ने कभी ऐसे हालात का सामना नहीं किया’, देश में गैस की किल्लत के मुद्दे पर लोकसभा में बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी • सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान पंचायत-चुनाव मामले में हस्तक्षेप से किया इनकार, पढ़े खबर ... • स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से गिरा, शाह बोले - आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे • बड़ी खबर : भारत आ रहे थाई जहाज पर होर्मुज स्ट्रेट में हमला, ओमान की नौसेना ने 20 कू्र मेंबर का रेस्क्यू किया, इतने अभी भी लापता • भारत पर फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, 16 बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ जांच शुरू, अनुचित व्यापार के सबूत मिले तो भारी टैक्स लगेगा • ‘दुनिया ने कभी ऐसे हालात का सामना नहीं किया’, देश में गैस की किल्लत के मुद्दे पर लोकसभा में बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी • सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान पंचायत-चुनाव मामले में हस्तक्षेप से किया इनकार, पढ़े खबर ... • स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से गिरा, शाह बोले - आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे • बड़ी खबर : भारत आ रहे थाई जहाज पर होर्मुज स्ट्रेट में हमला, ओमान की नौसेना ने 20 कू्र मेंबर का रेस्क्यू किया, इतने अभी भी लापता
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका, देखे वीडियो

7 hours ago
गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका, देखे वीडियो

गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका, देखे वीडियो 

खुलासा ऑनलाइन, बीकानेर। शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि देशभर में गैस सिलेंडरों की कमी के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण यह स्थिति बनी है और लोगों को समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।

पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गैस की किल्लत के चलते कई जगहों पर सिलेंडरों की कालाबाजारी हो रही है और पुलिस निगरानी में वितरण करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात और युद्ध के कारण तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे गैस संकट गहरा गया है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस अन्य दलों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, डॉ. राजेंद्र मूंड, यशपाल गहलोत, भंवर कूकणा, आनंद सिंह सोढ़ा, मंगलाराम गोदारा, जावेद पड़िहार, अरविंद मिढ्ढा सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: