Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञापन नहीं लेने पर फाड़ा, देखे वीडियो

rk
2 weeks ago
पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञापन नहीं लेने पर फाड़ा, देखे वीडियो

पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञापन नहीं लेने पर फाड़ा, देखे वीडियो 

 

बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीबीएम में व्याप्त अव्यवस्थाओं, भ्रष्टाचार और मरीजों को हो रही परेशानियों को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पीबीएम अस्पताल पहुंचे और विभिन्न मांगों को लेकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पीबीएम अस्पताल में लंबे समय से दवाओं की कमी, साफ-सफाई की बदहाल स्थिति, बिजली-पानी की समस्याएं, खराब चिकित्सा व्यवस्थाएं और मरीजों के साथ दुर्व्यवहार जैसी गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि इन मुद्दों को लेकर अस्पताल प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाना था, लेकिन प्रशासन ने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया।

इस दौरान कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने आरोप लगाया कि पुलिस बल के सहारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अधीक्षक कार्यालय तक पहुंचने नहीं दिया गया और न ही उनकी बात सुनी गई। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही ज्ञापन फाड़कर अपना रोष जताया। सियाग ने कहा कि पीबीएम अस्पताल भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है, जहां व्यवस्थाओं में लगातार गिरावट आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में जांच मशीनों, दवाओं और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े टेंडरों में भारी अनियमितताएं हो रही हैं। साथ ही मरीजों को मिलने वाली निशुल्क दवाओं को निजी अस्पतालों तक पहुंचाने जैसे गंभीर मामलों की भी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार भले ही निशुल्क उपचार और दवाइयों के दावे कर रही हो, लेकिन हकीकत यह है कि मरीजों को बाहर से महंगी दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अस्पताल में आए दिन मरीजों और उनके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सुधार के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे।


कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं पर भी सवाल उठाए। सियाग ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद कई वार्डों में एयर कंडीशनर खराब पड़े हैं। कहीं एसी मरम्मत के अभाव में बंद हैं तो कहीं उन्हें उतारकर दोबारा लगाया ही नहीं गया। ऐसे में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज गर्मी और उमस के बीच इलाज करवाने को मजबूर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई स्थानों पर मरीजों को पंखा चलाने तक के लिए स्विच उपलब्ध नहीं हैं।


उन्होंने नापासर के भामाशाह मूंधड़ा परिवार द्वारा करीब 150 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित अत्याधुनिक मेडिसिन विंग को लेकर भी सवाल उठाए। सियाग ने आरोप लगाया कि आमजन की सुविधा के लिए तैयार यह भवन जानबूझकर शुरू नहीं किया जा रहा है। उनका कहना था कि यदि इस भवन को चालू कर दिया जाए तो मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकती हैं।

कांग्रेस ने अस्पताल प्रशासन और सरकार को 10 जून तक व्यवस्थाओं में सुधार का अल्टीमेटम दिया है। सियाग ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समयावधि में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन और विरोध-प्रदर्शन करेगी।

प्रदर्शन में कांग्रेस नेता शिवलाल गोदारा, आनंद सिंह सोढ़ा, भंवरलाल कूकणा, आनंद जोशी, सुभाष स्वामी, रामदयाल बेनीवाल तथा श्रीकृष्ण गोदारा, राजेश गादोरा, आकाश लोहिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा नेता मौजूद रहे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: