Khulasa Online
Breaking
• पति से बहस के बाद फंदे पर लटकी यह फेमस एक्ट्रेस! जन्मदिन से छह दिन पहले क्यों दी जान? पुलिस ने शुरू की जांच • दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोडक़र घुसी कार, स्पीकर ऑफिस के पास गुलदस्ता रखकर भागा, नकाबपोश ड्राइवर समेत 3 हिरासत में, कार भी बरामद • ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर इजराइली हमला, ट्रम्प ने यहां अटैक करने से किया था मना; जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने के पास धमाका • महाराष्ट्र में गरमाया बाबा अशोक खरात का मामला, सीएम बोले - सीडीआर लीक की होगी जांच, स्वयंभू बाबा की संपत्तियों की जांच करेगी ईडी • क्या पीएम मोदी ने किया ‘धुरंधर’ का बचाव? चुनावी रैली में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी किया जिक्र • पति से बहस के बाद फंदे पर लटकी यह फेमस एक्ट्रेस! जन्मदिन से छह दिन पहले क्यों दी जान? पुलिस ने शुरू की जांच • दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोडक़र घुसी कार, स्पीकर ऑफिस के पास गुलदस्ता रखकर भागा, नकाबपोश ड्राइवर समेत 3 हिरासत में, कार भी बरामद • ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर इजराइली हमला, ट्रम्प ने यहां अटैक करने से किया था मना; जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने के पास धमाका • महाराष्ट्र में गरमाया बाबा अशोक खरात का मामला, सीएम बोले - सीडीआर लीक की होगी जांच, स्वयंभू बाबा की संपत्तियों की जांच करेगी ईडी • क्या पीएम मोदी ने किया ‘धुरंधर’ का बचाव? चुनावी रैली में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी किया जिक्र
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

कांग्रेस सांसद के भतीजे ने पहले पत्नी को मारी गोली फिर खुदकुशी की, दो महीने पहले थी शादी

rk
2 months ago
कांग्रेस सांसद के भतीजे ने पहले पत्नी को मारी गोली फिर खुदकुशी की, दो महीने पहले थी शादी

कांग्रेस सांसद के भतीजे ने पहले पत्नी को मारी गोली फिर खुदकुशी की, दो महीने पहले थी शादी

गुजरात से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे और सरकारी अधिकारी यशराज सिंह गोहिल ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यशराज की शादी महज दो महीने पहले ही हुई थी। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात यशराज और उनकी पत्नी राजेश्वरी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि यशराज ने पहले पत्नी से मारपीट की और फिर लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद यशराज ने 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल कर मदद मांगी। जब एंबुलेंस मौके पर पहुंची तो डॉक्टरों ने राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया। एंबुलेंस टीम के घर से निकलते ही यशराज ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यशराज सिंह गुजरात समुद्री बोर्ड में अधिकारी के पद पर कार्यरत थे और हाल ही में उन्हें क्लास-2 से क्लास-1 अधिकारी के रूप में पदोन्नति मिली थी।
घटना की जानकारी मिलते ही वस्त्रपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंची। घटना स्थल एनआरआई टावर के गेट बंद कर दिए गए हैं और वहां पुलिस बल तैनात है। फ्लैट में रहने वालों के अलावा किसी अन्य को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय यशराज की मां दूसरे कमरे में मौजूद थीं, लेकिन उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी एंबुलेंस के आने के बाद मिली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पति-पत्नी के बीच विवाद के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक, यशराज और राजेश्वरी बुधवार को एक रिश्तेदार के घर डिनर पर गए थे। वहां से लौटने के बाद दोनों के बीच बहस शुरू हुई, जो बाद में इस भयावह घटना में बदल गई।
शक्तिसिंह गोहिल, लिम्दा राज्य (हनुभना) के छठे राजा हरिश्चंद्र रणजीतसिंह गोहिल के पुत्र हैं। वर्तमान में वे स्वयं लिम्दा के दरबार साहिब हैं। उनके दादा रणजीतसिंह गोहिल 1967 में गढ़ाड़ा सीट से निर्दलीय विधायक भी रह चुके हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: