मकसूद अहमद के नोटिस के बाद कांग्रेसी आक्रोशित, पीसीसी चीफ डोटासरा ने साधा निशाना
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में निकाय चुनावो को लेकर राजनीतिक पारा गर्म है। बीकानेर में महापौर के लिए 21 को चुनाव होने है। भाजपा और कांग्रेस लगातार अपने मेयर बनाने के दावे कर रहे हैे लेकिन इससे पहले ही शहर में राजनीतिक गलियारों में हर कुछ घंटे में समीकरण और चर्चाओं में बदलाव देखा जा रहा है। आज सुबह भाजपा प्रत्याशी की पोस्ट ने खलबली मचा दी थी। जिसके बाद दोपहर होते-होते पूर्व मेयर मकसूद अहमद को नोटिस जारी कर दिया। पुराने एक मामले में यह नोटिस जारी किया गया। जिसको लेकर अब बात आलाकमान तक पहुंच गयी है। पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने पोस्ट करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि मेयर चुनाव से ठीक पहले भाजपा के सरकारी नोटिसों की झड़ी लग गयी है। डोटासरा ने लिखा कि पहले मनोज विश्नोई को बीडीए का नोटिस भेजा, अब कांग्रेसी पार्षद मकसूद अहमद को पुराने मामले में 20 सितंबर को पेशी के लिए थाने बुलाया गया है ऐसे में भाजपा कैसी राजनीति पर उतर गयी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ