Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

rk
1 month ago
राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने आयोजित किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

बीकानेर। राजेश पायलट की 26 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने पी बी एम अस्पताल के पास मां रोटी बैंक परिसर में दूर दराज से आए मरीज के परिजनों को भोजन खिलाकर एवं मेडिकल ग्राउंड के पास गोवंश को हरा चारा देकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम बनाया इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनको याद करते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय सचिव सलीम भाटी ने कहा कि राजेश पायलट ने 1971 मैं भारत-पाक युद्ध के समय उन्होंने भारतीय वायु सेवा की तरफ से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई परंतु जन सेवा की भावना से प्रेरित होकर उन्होंने वायु सेवा से इस्तीफा देकर राजनीति में प्रवेश किया और 1980 से भरतपुर से सांसद चुने गए उसके बाद लगातार 1984, 1991, 1996 ,से 1999 तक वे सांसद चुने गए और लगातार जन सेवा की भावना से काम करते हुए किसानों के प्रिय नेता बने ।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक ने उनको याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी के समय वह भूतल मंत्री रहे उत्तर पूर्व और कश्मीर दोनों राजेश पायलट की बहुत प्रिय विषय थे उन्होंने लगातार कश्मीर में सामान्य स्थिति लाने के लिए अपनी तरफ से बहुत कोशिश की  निरंतर जीवंत पर्यन्त जन सेवा में लगे रहे । महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शशि कला राठौड़ ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनको एक मजबूत इरादे वाला नेता बताया उन्होंने बताया की एक समय  राष्ट्रीय कांग्रेस के चुनाव में अध्यक्ष के  रूप में भी खड़े हुए थे उनकी भावना लगातार देश में जन चेतना जगाने की भावना थी।   इस अवसर पर इकबाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खेलकूद प्रकोष्ठ शहर कांग्रेस के हाजिर खान कांग्रेस नेत्री  हबीबा चौधरी ,राज भटनागर, लक्ष्मी गुप्ता, खुर्शीदा बेगम ब्लॉक अध्यक्ष, शहनाज, पुष्पा ,रुक्मणी नायक, सरोज एवं मोहम्मद हसन अली सचिव राजीव गांधी विचार मंच, नंदलाल गहलोत शहर अध्यक्ष  अभाव अभियोग प्रकोष्ठ  गोरी शंकर गहलोत प्रदेश महासचिव अभाव अभियोग प्रकोष्ठ  ने भी राजेश पायलट को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए याद याद किया। नित्यानंद पारीक प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभाव अभियोग प्रकोष्ठ

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: