Khulasa Online
Breaking
• पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर: कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाल कर खेजड़ी बचाओ आंदोलन को दिया समर्थन, देखे वीडियो

rk
2 months ago
बीकानेर: कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाल कर खेजड़ी बचाओ आंदोलन को दिया समर्थन, देखे वीडियो

बीकानेर: कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाल कर खेजड़ी बचाओ आंदोलन को दिया समर्थन, देखे वीडियो   

खुलासा न्यूज़। बीकानेर में खेजड़ी बचाने को लेकर चल रहा आंदोलन शनिवार को छठे दिन भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहा। बिश्नोई धर्मशाला के सामने चल रहे महापड़ाव स्थल पर सुबह से ही भजन-कीर्तन का माहौल रहा, वहीं पर्यावरण संरक्षण की मांग को लेकर लोगों का जुटान लगातार बना रहा। महापड़ाव स्थल पर बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी और बिश्नोई समाज के लोग मौजूद रहे। लगातार दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। मंच पर संतों की मौजूदगी रही, जबकि मंच के नीचे सड़क पर भी सैकड़ों लोग डटे रहे। कई परिवार महापड़ाव स्थल पर ही ठहरे हुए हैं और आंदोलन स्थल छोड़ने को तैयार नहीं हैं। इस आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। आमतौर पर आंदोलनों में सीमित संख्या में दिखने वाली महिलाएं यहां रोजाना सैकड़ों की तादाद में पहुंच रही हैं और अनशन से लेकर नारेबाजी तक हर गतिविधि में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

 

कांग्रेस ने निकाली समर्थन रैली

कांग्रेस की ओर से आंदोलन को समर्थन देते हुए रैली निकाली गई। पूर्व शिक्षा मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. बी.डी. कल्ला पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रतन बिहारी पार्क से बिश्नोई धर्मशाला तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। इसके बाद उन्होंने महापड़ाव मंच से अनशनकारियों को संबोधित किया। डॉ. कल्ला ने कहा कि खेजड़ी बचाने का यह आंदोलन प्राणी मात्र की रक्षा का प्रयास है। उन्होंने इसे सामाजिक सरोकार से जुड़ा विषय बताते हुए कहा कि इसे राजनीति से जोड़ना उचित नहीं है। इस दौरान शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत भी उनके साथ मौजूद रहे।
महापड़ाव स्थल पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही और जैसे-जैसे दिन चढ़ा, आंदोलन में शामिल होने वालों की संख्या भी बढ़ती गई। आंदोलनकारियों की एक ही मांग है—खेजड़ी वृक्षों की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द सख्त कानून बनाया जाए।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: