कांग्रेसी पार्षद पहुंचे प्रमाण पत्र लेने लेकिन फोटो ने सवाल किए खड़े!
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर निकाय चुनावों के परिणामों के बाद अब महापौर बनाने को लेकर कवायद शुरू हो गयी है। चुनावोंं केे परिणामों में कांग्रेस के 42 सीटों पर प्रत्याशी जीत गए है। जिसके बाद एकजुट होकर कांग्रेसी पार्षद प्रमाण पत्र लेने के लिए पहुंचे। एकजुट होकर पहुंचे कांग्रेसी पार्षदों ने एक साथ प्रमाण पत्र लिए। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला, शहर अध्यक्ष मदन गोपाल, पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रभारी के साथ-साथ साजिद सुलेमानी, जिया उर रहमान दिखाई दे रहे है।
फोटो में 44 में लोग दिखाई दे रहे है जिनमें 6 अन्य लोग भी शामिल है। ऐसे में अंदेशा लगाया जा रहा है कि प्रमाण पत्र लेने के लिए एक साथ 38 पार्षद ही एक साथ पहुंचे। जो कि प्रारंंभिक तौर पर सवाल खड़े कर रहा है हालांकि ये तस्वीर केवल मात्र प्रमाण पत्र की है लेकिन आने वाले दिनों में महापौर के लिए धड़ेबंदी कितनी होगी या फिर एक नाम पर सहमति बन जाएगी ये देखने वाली बात होगी। इस तस्वीर में मनोज विश्नोई, चेतना चौधरी के साथ कई पार्षद भी नहीं दिखाई दिए तो सवाल खड़े कर रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ