पीबीएम को लेकर कांग्रेस का आंदोलन विभिन्न मुद्दों पर सहमति के बाद खत्म
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम में बीते 20 दिनों से अव्यवस्थाओं को सुधारने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन चला। आज 20वें दिन बीकानेर के कलेक्टे्रट परिसर में विशाल जनसभा आयोजित की गयी। जिसमें पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के साथ कई विधायक और जनप्रतिनिधि शाामिल हुए। अलसुबह से ही बीकानेर का कलेक्टे्रट छावनी बना हुआ दिखाई दिया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। सभी वक्ताओं ने एक-एक कर पीबीएम में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर जमकर प्रहार किया। शाम को महापड़ाव के बाद एक वार्ता हुई। जिसमें सघंर्ष समिति के प्रतिनिधियोंं और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर मंथन किया गया। जिसमें अधिकांश मुद्दों पर सहमति के बाद आंदोलन को अब खत्म कर दिया गया है।
इन मुद्दों पर बनी सहमति
जल्द ही सीएम मूंधड़ा मेडिसिन विंग का संचालन प्रारंभ करने
वर्षों से तैयार जनाना (गायनिक) विंग को दिंसबर तक संचालित करने
पीबीएम अस्पताल में हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच अस्पताल प्रशासन से बाहर स्वतंत्र किसी सक्षम एजेंसी अथवा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी से करवाने मांग पर वार्ता में सहमति बनी है कि जांच कमेटी जांच कर रही है और जल्द ही रिपोर्ट देगी। इसके बाद अगर सघंर्ष समिति सतुंष्ट नहीं होती तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ कर स्वच्छ एवं संक्रमण करने के सम्बंध में आदेश दिए जा चुके है।
सभी आवश्यक एवं जीवनरक्षक दवाइयों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित हो इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।
सीटी स्कैन, एमआरआई तथा अन्य आवश्यक जांचों की समयबद्ध एवं सुचारू व्यवस्था के सम्बंध में तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।
प्रशासनिक लापरवाही के कारण बंद पड़े चिकित्सा एवं अन्य उपकरणों को तत्काल चालू किया जाएगा।
ड्यूटी अवधि के दौरान सभी चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।
चिकित्सकीय लापरवाही से प्रभावित उन प्रसूता महिलाओं को, जिनकी किडनी खराब हुई है, उचित जांच करवाकर दोषियो के खिलाफ कारवाई और 25 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाए। इस प्रकरण में रिपेार्ट के बााद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार, अभद्रता एवं मारपीट की घटनाओं पर प्रभावी रोक के लिए गाइड़लाइन।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ