Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

चुनाव ड्यूटी कर रहे कंप्यूटर अनुदेशक को सांप ने डसा, PBM अस्पताल में इलाज जारी

Bansal
8 hours ago
चुनाव ड्यूटी कर रहे कंप्यूटर अनुदेशक को सांप ने डसा, PBM अस्पताल में इलाज जारी

चुनाव ड्यूटी कर रहे कंप्यूटर अनुदेशक को सांप ने डसा, PBM अस्पताल में इलाज जारी


बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के मान्याणा गांव में पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी सर्पदंश का शिकार हो गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मान्याणा के बूथ संख्या 146 पर ड्यूटी कर रहे कंप्यूटर अनुदेशक अशोक कस्वां को देर रात रजाई में घुसे सांप ने डस लिया। उन्हें तत्काल बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, अशोक कस्वां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुचोर आथुनी में कंप्यूटर अनुदेशक हैं। चुनाव ड्यूटी के चलते वे मान्याणा विद्यालय परिसर में बने कमरे में ठहरे हुए थे।  करीब 3:30 बजे सोते समय रजाई में घुसे सांप ने उन्हें काट लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही बूथ स्तरीय अधिकारी सुनील रेगर, पेमाराम जाट और भंवरलाल सियाग ने तत्परता दिखाते हुए गांव से वाहन की व्यवस्था की और अशोक कस्वां को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया।

चुनाव कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के ठहरने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान और मतगणना के दौरान कर्मचारियों को विद्यालयों और अन्य सरकारी भवनों में रात बितानी पड़ती है। ऐसे में कमरों की साफ-सफाई, सुरक्षा और आसपास के वातावरण की पहले से जांच जैसी व्यवस्थाएं जरूरी हैं। घटना ने चुनाव ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: