सरपंच चुनावों में मतदान के बीच फर्जी वोट डालने को लेकर हुआ हंगामा, पुलिस ने किया बल प्रयोग
सरपंच चुनावों में मतदान के बीच फर्जी वोट डालने को लेकर हुआ हंगामा, पुलिस ने किया बल प्रयोग
बीकानेर। बीकानेर में होने वाले सरपंचों के चुनावों के तहत फर्जी वोट डालने को लेकर जोरदार हंगामा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सागर के देवीकुंड सागर बुथ पर फर्जी वोट डालने को लेकर हंगामा हो गाया। पुलिस ने तनाव की स्थिति को देखते हुए एकत्रित भीड़ पर पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा चुनाव लड रहे एक पक्ष ने अन्य पक्ष पर फर्जी तरीके से कई बार वोट डालने का आरोप लगाया है। इसको लेकर तनाव की स्थिति बन गई थी। घटना की सूचना मिलने पर बीकानेर सीओ सदर आकांक्षा चौधरी, जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह राठौड़ सहित पूरे जाब्ता मौके पर जाकर स्थिति को संभाली है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ