राजनीति में व्यापार नहीं, सेवा का संकल्प लें — राजकुमार किराड़ू के संकल्प पत्र की केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने की सराहना
राजनीति में व्यापार नहीं, सेवा का संकल्प लें — राजकुमार किराड़ू के संकल्प पत्र की केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने की सराहना
बीकानेर। नगर निगम चुनाव २०२६ को लेकर भाजपा बीकानेर के वरिष्ठ नेता राजकुमार किराड़ू द्वारा तैयार किए गए संकल्प पत्र को लेकर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री तथा बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हुई।यह संकल्प पत्र बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के २१ वार्डों में भाजपा के सिंबल पर पार्षद का चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रतिनिधियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। संकल्प पत्र की मुख्य भावना है—च्च्राजनीति में व्यापार नहीं, सेवा का संकल्प लें।चर्चा के दौरान संकल्प पत्र में शामिल जनसेवा, पारदर्शिता, जवाबदेही, वार्ड के विकास और जनप्रतिनिधि के आचरण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। राजकुमार किराड़ू ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि उनका प्रयास है कि चुनाव मैदान में उतरने वाले इच्छुक पार्षद प्रतिनिधि केवल चुनाव जीतने की भावना से नहीं, बल्कि जनता की सेवा और अपने वार्ड के सर्वांगीण विकास का स्पष्ट संकल्प लेकर चुनावी मैदान में उतरें।केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने संकल्प पत्र की सराहना करते हुए कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के प्रति जिम्मेदारी निभाना होना चाहिए। उन्होंने इस बात का समर्थन किया कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपने द्वारा लिए गए संकल्पों को केवल कागज तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने आचरण और कार्यशैली में भी उतारना चाहिए।अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के बीच से आता है और उसके लिए जनता के प्रति जवाबदेही सर्वोपरि होनी चाहिए। उन्होंने संकल्प पत्र की मूल भावना च्च्राजनीति में व्यापार नहीं, सेवा का संकल्प लेंज्ज् को वर्तमान राजनीतिक परिवेश में महत्वपूर्ण और प्रासंगिक बताया।चर्चा के दौरान अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर में शिक्षा और अध्ययन की सुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाने पर जोर देते हुए कहा कि दिल्ली की तर्ज पर बीकानेर में भी मोबाइल ई लाइब्रेरी का संचालन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोबाइल ई लाइब्रेरी के माध्यम से पुस्तकों और अध्ययन सामग्री को शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं वार्डों तक पहुंचाया जा सकता है, जिससे विद्यार्थियों और पुस्तक प्रेमियों को उनके नजदीक ही पढ़ने की सुविधा उपलब्ध हो सके।राजकुमार किराड़ू ने कहा कि यह संकल्प पत्र बीकानेर नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में भाजपा के सिंबल पर पार्षद का चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले प्रतिनिधियों के लिए एक सकारात्मक पहल है। इसका उद्देश्य चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक इच्छुक प्रतिनिधि के सामने सेवा-आधारित राजनीति और जिम्मेदार जनप्रतिनिधित्व का स्पष्ट आदर्श रखना है।उन्होंने कहा कि पार्षद बनना केवल एक पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि वार्ड के प्रत्येक नागरिक के सुख-दुःख में खड़ा रहना, मूलभूत सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास करना, जनसमस्याओं का समाधान करवाना, विकास कार्यों में पारदर्शिता रखना और जनता के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है।किराड़ू ने कहा कि च्च्राजनीति में व्यापार नहीं, सेवा का संकल्पज्ज् केवल एक टैगलाइन नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधि के पूरे कार्यकाल की कार्यशैली का आधार होना चाहिए। चुनाव जीतने के बाद भी वही जनप्रतिनिधि सफल माना जाएगा, जो अपने संकल्पों को धरातल पर उतारे और जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाए।उन्होंने कहा कि बीकानेर नगर निगम वार्डो से भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रतिनिधियों के बीच सेवा, संस्कार, जवाबदेही, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति को मजबूत करने की दिशा में यह संकल्प पत्र एक महत्वपूर्ण कदम है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ