Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

आयुक्त ईजीएस ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

rk
3 weeks ago
आयुक्त ईजीएस ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

खुलासा न्यूज,बीकानेर। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत चल रहे विकास कार्यों का आयुक्त ईजीएस पुष्पा सत्यानी ने शनिवार को पंचायत समिति पांचू क्षेत्र में निरीक्षण किया। सत्यानी ने ग्राम पंचायत जेगला एवं जयसिंहदेसर मगरा में नर्सरी विकास, पौधारोपण और सरकारी कार्यालय परिसर में पौधारोपण संबंधी कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए पौधों के संरक्षण और नियमित सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कार्यस्थलों पर श्रमिकों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

 

उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का निरीक्षण भी किया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि मनरेगा के सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं। साथ ही जनहित के कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष ध्यान रखने को कहा। 

 


इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता धीरसिंह गोदारा, अधिशाषी अभियंता ईजीएस अशोक गहलोत, विकास अधिकारी पांचू जसवंत विश्नोई, सहायक अभियंता सदासुख, कनिष्ठ तकनीकी सहायक सीताराम गोदारा, विनोद लालवानी, शंकरलाल सहित अन्य कार्मिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: