Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

वंदे गंगा अभियान के तहत रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

rk
2 weeks ago
वंदे गंगा अभियान के तहत रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

खुलासा न्यूज,बीकानेर। पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं जनजागरण के उद्देश्य से आयोजित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का समापन शुक्रवार सायं रविंद्र रंगमंच पर पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। कार्यक्रम में जल संरक्षण को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले आधे दर्जन से ज्यादा व्यक्तियों, कृषकों व संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र व मूमेंटों देकर सम्मानित किया गया। वन विभाग की ओर से कार्यक्रम में आए सभी दर्शकों को पौधों का निशुल्क वितरण किया गया। 

 


समापन समारोह में बीकानेर पूर्व विधायक  सिद्धि कुमारी, जिला कलेक्टर  निशांत जैन,  श्याम पंचारिया, सीईओ जिला परिषद शैलजा पांडे, नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी, उप वन संरक्षक जी. वेंकटेश, एसडीएम बीकानेर आईएएस महिमा कसाना, प्रशिक्षु आईएएस मनु गर्ग, पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़,वाटरशेड के अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार अजाड़ीवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर  सिद्धि कुमारी ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं बल्कि जनभागीदारी का विषय है। प्रत्येक नागरिक को जल बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने वंदे गंगा अभियान के माध्यम से आमजन में जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की।

 


जिला कलेक्टर  निशांत जैन ने कहा कि अभियान के दौरान जिलेभर में जल संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण तथा जनजागरण से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें आमजन की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विभागों, संस्थाओं, स्वयंसेवकों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी संजय पुरोहित ने किया। 

 


 इससे पूर्र्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर कलाकारों ने जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं लोक संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक संध्या में गणेश वंदना, लोकगीत, लोकनृत्य, घूमर, चरी नृत्य, कठपुतली नृत्य तथा थीम आधारित नाट्य मंचन सहित विभिन्न प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया।

 


कार्यक्रम में कलाकारों ने जल बचाने, नदियों को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश रचनात्मक और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा तथा तालियों की गडग़ड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वंदे गंगा अभियान का सफलतापूर्वक समापन हुआ और उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। 
समापन समारोह में डीईओ प्रारंभिक के.डी चारण, कृषि विभाग के सहायक निदेशक  मुकेश गहलोत, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक महेश व्यास, सहायक पर्यटक अधिकारी योगेश राय व  नेहा शेखावत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: