Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

ट्रैक्टर और दो बाइकों की भिड़ंत, युवती सहित 4 घायल,तीन बीकानेर रेफर

Bansal
6 hours ago
ट्रैक्टर और दो बाइकों की भिड़ंत, युवती सहित 4 घायल,तीन बीकानेर रेफर


ट्रैक्टर और दो बाइकों की भिड़ंत, युवती सहित 4 घायल,तीन बीकानेर रेफर
चूरू।  चूरू के सांडवा थाना क्षेत्र में सांडवा-पारेवड़ा सडक़ मार्ग पर ट्रैक्टर और दो बाइकों की टक्कर में एक युवती सहित चार लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद घायलों को सांडवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीन गंभीर घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया गया। वहीं, युवती को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, सडक़ के दोनों ओर झाडिय़ां होने से सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे हादसा हुआ।
पहले एक बाइक ट्रैक्टर से टकराई, फिर दूसरी भिड़ी
सांडवा थाना के एएसआई पप्पूराम मीणा ने बताया कि दो बाइक पारेवड़ा से सांडवा की ओर आ रही थीं, जबकि ट्रैक्टर सांडवा से पारेवड़ा जा रहा था। इसी दौरान पहले एक बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। इसके बाद पीछे आ रही दूसरी बाइक भी ट्रैक्टर से भिड़ गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए।
तीन घायलों की हालत गंभीर, बीकानेर रेफर
हादसे में कृष्णकुमार (20), पवन कुमार (18), अर्जुनराम नायक (25) और सोनू नायक (19) घायल हुए। सभी को तत्काल सांडवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद तीन गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए बीकानेर रेफर किया गया, जबकि सोनू नायक को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
सडक़ किनारे झाडिय़ों से हादसे का खतरा
एएसआई पप्पूराम मीणा के अनुसार, सांडवा-पारेवड़ा मार्ग के दोनों ओर उगी झाडिय़ों के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। इससे वाहन चालकों को सामने से आ रहे वाहनों का अंदाजा लगाने में परेशानी होती है। इस मार्ग पर झाडिय़ों के कारण दृश्यता कम होना हादसे की वजह बताया गया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: