कैंपर और बाइक की भिड़ंत, दो महिलाएं और युवक घायल, एक महिला की मौत की सूचना
कैंपर और बाइक की भिड़ंत, दो महिलाएं और युवक घायल, एक महिला की मौत की सूचना
बीकानेर। जिले के पांचू थाना क्षेत्र में भादला गांव के पास कैंपर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो महिलाएं और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घायल महिलाओं में से एक की नोखा ले जाते समय मौत होने की सूचना सामने आई है। हालांकि, महिला की मौत की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भादला गांव के पास कैंपर और बाइक की भिड़ंत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ले जाने की व्यवस्था की गई। इसी दौरान एक महिला की रास्ते में मौत होने की खबर मिली।
घटना का वीडियो भी सामने आया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पांचू पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ