Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

गर्मी का असर: गर्मी ज्यादा हुई तो कलेक्टर कर सकेंगे छुट्टी, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

rk
2 weeks ago
गर्मी का असर: गर्मी ज्यादा हुई तो कलेक्टर कर सकेंगे छुट्टी, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
गर्मी का असर: गर्मी ज्यादा हुई तो कलेक्टर कर सकेंगे छुट्टी, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
 
राजस्थान। प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। अब जिलों के कलेक्टर जरूरत के अनुसार स्कूलों का समय बदलने के साथ-साथ छुट्टी घोषित करने का भी अधिकार रखेंगे। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर यह नियम लागू होगा। कलेक्टर स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए स्कूलों का समय परिवर्तित कर सकेंगे या आवश्यकता पड़ने पर अवकाश भी घोषित कर पाएंगे।
 
यह व्यवस्था 16 मई तक लागू रहेगी, यानी गर्मियों की आधिकारिक छुट्टियों से पहले तक कलेक्टर यह निर्णय ले सकेंगे। इसके लिए कलेक्टर संबंधित जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के साथ समन्वय कर आदेश जारी करेंगे।
 
कई जिलों में पहले ही बदला समय
गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों का समय पहले ही बदला जा चुका है।
 
बीकानेर में कलेक्टर निशांत जैन ने स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया है। इसके अलावा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर और चूरू सहित कई अन्य जिलों में भी स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया गया है। प्रशासन का यह निर्णय छात्रों को भीषण गर्मी और लू से राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: