भीषण गर्मी में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, पीबीएम में मरीजों के परिजनों को बांटी ठंडी लस्सी
भीषण गर्मी में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण
पीबीएम हॉस्पिटल स्थित आनंदम विश्राम स्थल में मरीजों के परिजनों को वितरित की गई ठंडी लस्सी
बीकानेर। भीषण गर्मी के बीच मानव सेवा का सराहनीय कार्य करते हुए आज पीबीएम हॉस्पिटल स्थित आनंदम विश्राम स्थल में मरीजों के परिजनों के लिए 1000 पैकेट ठंडी लस्सी का वितरण किया गया। संस्था के वेद व्यास ने बताया कि अस्पताल में अपने मरीजों की देखभाल के लिए दिन-रात ठहरने वाले परिजनों को इस सेवा कार्य से बड़ी राहत मिलती है,सेवा कार्य के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद मरीजों के परिजनों को प्रेमपूर्वक ठंडी लस्सी वितरित की गई। गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस करते हुए इस पुनीत कार्य की प्रशंसा की। आयोजन से जुड़े समाजसेवियों ने बताया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी भावना के साथ लगातार जरूरतमंदों की सहायता के प्रयास किए जा रहे हैं।
आनंदम विश्राम स्थल में ठहरे लोगों ने कहा कि गर्मी के इस कठिन समय में इस प्रकार की सेवा उन्हें आत्मीयता और अपनापन महसूस कराती है। वितरण के दौरान सेवा भाव और सहयोग की भावना देखने को मिली तथा उपस्थित लोगों ने इस कार्य को प्रेरणादायी बताया।
इस अवसर पर कई समाजसेवी, कार्यकर्ता एवं सहयोगी मौजूद रहे जिन्होंने व्यवस्था संभालते हुए सेवा कार्य को सफल बनाया। आज के इस पुनीत कार्य में वेद व्यास,रौनक पुरोहित, मनीष सोलंकी, ऋषि पारीक,निरंजन व्यास, भव्य दत्त भाटी, शुभम भोजक, नथमल लिंबा, विक्रम हर्ष, विक्रम सिंह राजपुरोहित, मुकुंद सेवग, आदि मौजूद रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ