Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

rk
2 weeks ago
NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक सहित विभिन्न भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा और अभिभावक शामिल हुए तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई गई। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया। बताया जा रहा है कि अभिजीत दीपके शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे और एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी भी की गई।

'हिट' स्प्रे लेकर पहुंचे व्यक्ति को हटाया गया
प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति कॉकरोच मारने वाला 'हिट' स्प्रे लेकर पहुंच गया। इस पर पार्टी समर्थकों ने आपत्ति जताई और उसे प्रदर्शन स्थल से बाहर कर दिया।

छात्रों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज
अभिजीत दीपके ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लगातार सामने आ रहे परीक्षा घोटालों से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि परीक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है और छात्रों की मानसिक परेशानियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

जन आंदोलन से राजनीति तक का सफर
कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और युवाओं के बीच इसे समर्थन भी मिल रहा है। हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह संगठन औपचारिक राजनीतिक दल के रूप में चुनावी राजनीति में उतरेगा या नहीं। देश में इससे पहले भी कई ऐसे आंदोलन हुए हैं, जिन्होंने बाद में राजनीतिक दल का रूप लिया और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और जंतर-मंतर क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: