ट्रेक्टर रैली निकाल रहे किसानोंं की पुलिस से झड़प, अब आरपार का एलान
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बकाया भुगतान की मंाग को लेकर आज आक्रोशित किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। जिसके बाद किसानों ने ट्रेक्टर रैली निकाली। इस दौरान पुलिस ने किसानों की जमकर झड़प हो गयी। हनुमानगढ़ में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे किसानों ने बुधवार को पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ दिए। किसानों की पुलिस से झड़प भी हो गई। किसान अटल भूजल योजना के तहत निर्मित डिग्गियों की बकाया अनुदान राशि का लंबे समय से भुगतान नहीं होने से नाराज थे। रैली टाउन धानमंडी से शुरू हुई थी।
इस दौरान पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। इससे गुस्साए किसानों ने बैरिकेड्स धकेलकर फेंक दिए। इसके बाद ट्रैक्टर रैली जंक्शन और टाउन क्षेत्रों से होते हुए भारतमाता चौक के पास समाप्त हुई। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बकाया अनुदान राशि जल्दी जारी करने की मांग दोहराई। किसानों ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई होगी। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। किसानों ने स्पष्ट किया कि चुनाव के समय प्रदर्शन करना उनकी मजबूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार अब भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ