Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

निकाय चुनाव: नामाकंन के पहले दिन प्राप्त हुए इतने नामांकन पत्र

Solar 2
1 month ago
निकाय चुनाव: नामाकंन के पहले दिन प्राप्त हुए इतने नामांकन पत्र

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  जिला निर्वाचन अधिकारी  निशान्त जैन ने गुरुवार को नगरीय निकाय आम चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अब तक के कार्यों की समीक्षा की और आगामी दिनों में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित कैलेंडर के अनुसार समस्त कार्य सम्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसूचना जारी होने के साथ ही गुरुवार को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन 31 अगस्त तक लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगले दो कार्यदिवस में बड़ी संख्या में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हो सकते हैं, अत: प्रत्येक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं।

Solar 4

 

उन्होंने कहा कि रविवार को समस्त रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय तैयारियों हेतु खुले रहें, जिससे सोमवार को अधिक संख्या में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त होने की स्थिति में समूची प्रक्रिया आसानी से सम्पन्न हो जाए। 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक नगर पालिका क्षेत्र में कानून व्यवस्था संधारण, वल्नरेबल और क्रिटिकल बूथों से जुड़ी आवश्यक व्यवस्था, एरिया और जोनल मजिस्ट्रेट से समन्वय, समस्त प्रशिक्षण, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं, दिव्यांग मतदाताओं का चिह्नीकरण तथा उनके लिए की जाने वाली समस्त व्यवस्थाओं सहित प्रत्येक कार्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कैलेंडर के अनुसार करना सुनिश्चित करें। 
उन्होंने कहा कि रिटर्निंग अधिकारी, सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी है। अपनी भूमिका को समझते हुए प्रत्येक रिटर्निंग अधिकारी पूर्ण गंभीरता और समन्वय से कार्य करें। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रतनू, एडीएम (सिटी) श्रीमती रीना, एसडीएम सुश्री महिमा कसाना सहित रिटर्निंग अधिकारी मौजूद रहे।

 

पहले दिन प्राप्त हुए चार नाम निर्देशन पत्र
नगरीय निकाय आम चुनाव के तहत नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हुई। पहले दिन चार नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। इनमें बीकानेर नगर निगम के लिए एक, नोखा नगर पालिका के लिए दो तथा श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के लिए एक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुआ। शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व पर अवकाश रहेगा। शनिवार को प्रात: 10:30 से दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: