Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

निकाय चुनाव-2026: पूर्णतया रहे पारदर्शिता, एक-एक वार्ड की होगी मतगणना

Bansal
shiv
shiv2
1 month ago
निकाय चुनाव-2026: पूर्णतया रहे पारदर्शिता, एक-एक वार्ड की होगी मतगणना

खुलासा न्यूज,बीकानेर। नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने सोमवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में सभी रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी जैन ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में प्रत्येक स्तर पर सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ करें तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध रूप से सभी तैयारियां पूर्ण करें। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू ने नामांकन प्रपत्र भरने की प्रक्रिया से लेकर मॉक ड्रिल, ईवीएम की तैयारी, बैलेट की पू्रफ रीडिंग, सभी मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन, सेक्टर प्लान तैयार करने तथा पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

 

उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्ट्रांग रूम एवं काउंटिंग रूम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण बैठक से पूर्व नगरीय निकाय चुनाव के लिए गठित सामान्य व्यवस्था प्रकोष्ठ के प्रभारी  हेमेन्द्र नागर ने सभी आरओ एवं एआरओ को पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं काउंटिंग रूम की व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

 

 उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ले जाकर व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण भी करवाया। नागर ने बताया कि काउंटिंग रूम में एक समय में केवल एक वार्ड की मतगणना की जाएगी, जिससे मतगणना प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे और पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज के निरीक्षण के दौरान जिले के सभी आरओ एवं एआरओ उपस्थित रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: