Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: इस रोड पर फिर खोदा गड्ढा राहगीरों की आफत, दिनभर जाम में जूझते रहे शहरवासी

rk
3 months ago
बीकानेर: इस रोड पर फिर खोदा गड्ढा राहगीरों की आफत, दिनभर जाम में जूझते रहे शहरवासी

बीकानेर: इस रोड पर फिर खोदा गड्ढा राहगीरों की आफत, दिनभर जाम में जूझते रहे शहरवासी
बीकानेर।  शहर के हृदय स्थल जूनागढ़ के समीप से गुजरने वाला मुख्य मार्ग पिछले पांच महीनों से आमजन के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। स्थिति तब और खराब हो गई जब बंद रास्ते के आगे एक और नया गड्ढा खोद दिया गया। इसके चलते वैकल्पिक मार्ग पर भी दिनभर यातायात ठप रहा और राहगीर भीषण जाम में फंसे रहे।

 हालांकि, सोमवार शाम को गड्ढा भरने के बाद आवाजाही शुरू हुई, लेकिन मुख्य मार्ग अब भी बंद है। मुख्य रास्ते के आगे अचानक खुदाई शुरू हुई, तो वाहन चालकों के पास निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा। जूनागढ़ के पास का यह रास्ता पिछले 150 दिनों से भी अधिक समय से बंद है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पहले सड़क निर्माण के नाम पर रास्ता रोका गया, फिर सीवरेज चैंबर का काम शुरू हुआ। अब मामला नाले के गलत निर्माण को लेकर उलझ गया है। स्थानीय लोगों के विरोध के कारण फिलहाल काम बंद पड़ा है, लेकिन प्रशासन ने इस मार्ग को सुचारू करने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: