महिला के आंखें में मिर्ची डाली व मुंह में कीचड़ व मिट्टी भरकर किया अपमानित
महिला के आंखें में मिर्ची डाली व मुंह में कीचड़ व मिट्टी भरकर किया अपमानित
बीकानेर। दुग्ध लेकर घर लौट रही महिला के साथ मारपीट करने व उसे अपमानित करने का मामला व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार तिलकनगर निवासी ममता देवी ने अशोक नगर निवासी ज्योति पत्नी कुलदीप सिंह, नीतू पत्नी पप्पूराम बिश्नोई, अनुज पुत्र पप्पूराम, कुलदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 30 जुलाई को अशोक नगर में हुई। परिवादिया ने रिपोर्ट में बताया कि 30 जुलाई को वह दुग्ध लेकर अपने घर जा रही थी। दोनों महिलाओं ने मिलकर पीछे से उसके साथ थाप-मुक्कों व गली में पड़ी ईंटों से मारपीट करनी शुरू कर दी और अनुज व कुलदीप सिंह ने उसके हाथ पकडक़र उसकी आंखों में मिर्ची डाल दी। परिवादिया का आरोप है कि आरोपियों ने उसके मुंह में मिट्टी व कीचड़ भर दिया तथा उसके शरीर पर ब्लैक ऑयल डालकर अपमानित किया व धमकियां दी। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ