Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर के इस गांव में जहरीली हवा से बच्चों ने छोड़ा स्कूल, पढ़ें पूरी खबर

rk
4 months ago
बीकानेर के इस गांव में जहरीली हवा से बच्चों ने छोड़ा स्कूल, पढ़ें पूरी खबर

बीकानेर के इस गांव में जहरीली हवा से बच्चों ने छोड़ा स्कूल, पढ़ें पूरी खबर 

बीकानेर।  जिले के खारा गांव में बिगड़ती वायु गुणवत्ता को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की केंद्रीय क्षेत्र पीठ भोपाल ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार और संबंधित विभागों को नोटिस जारी किए हैं। रिपोर्ट में सामने आया कि खराब हवा के कारण ग्रामीणों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना तक बंद कर दिया। पीठ में न्यायमूर्ति श्यो कुमार सिंह (न्यायिक सदस्य) और सुधीर कुमार चतुर्वेदी (विशेषज्ञ सदस्य) शामिल रहे। अधिकरण ने प्रारंभिक सुनवाई में माना कि मामला जनस्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा से सीधा जुड़ा है। इसलिए विस्तृत जांच आवश्यक है। एनजीटी ने राजस्थान सरकार, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला शिक्षा अधिकारी तथा मुख्य सचिव (पर्यावरण) को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। 

अधिकरण ने स्पष्ट किया है कि सभी उत्तरदाता छह सप्ताह के भीतर अपना जवाब सर्चेबल पीडीएफ प्रारूप में प्रस्तुत करें। मामले की वस्तुस्थिति जानने के लिए अधिकरण ने संयुक्त समिति के गठन का आदेश दिया है। समिति में जिला कलक्टर और राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि शामिल होंगे। समिति को खारा गांव का दौरा कर प्रदूषण के स्रोत, प्रभाव और निवारण उपायों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: