इस भीषण गर्मी में 9वीं से 12वीं तक बच्चे स्कूल जाने को मजबूर, तापमान पहुंचा 45 डिग्री
इस भीषण गर्मी में 9वीं से 12वीं तक बच्चे स्कूल जाने को मजबूर, तापमान पहुंचा 45 डिग्री
बीकानेर । बीकानेर जिला इस भीषण गर्मी में तप रहा है सुबह से लेकर शाम सात बजे तक सूरज आंख निकाल रहा है।
सोमवार सुबह 11 बजे 41 डिग्री पार पहुंच गया। रात का तापमान भी 30.1 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे राहत नहीं मिल रही। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर में तापमान फिर 44 डिग्री से ऊपर जा सकता है, जबकि गर्मी का असर पर्यटन और स्टूडेंट्स पर भी दिख रहा है।दिन में 44 डिग्री पार, सुबह 11 बजे ही 41 डिग्रीशहर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।सोमवार सुबह 11 बजे ही पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर 2 से 3 बजे के बीच तापमान फिर 44 डिग्री से ऊपर जा सकता है।रात का तापमान 30.1 डिग्री, राहत नहींबीती रात न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन की अब तक की सबसे गर्म रात रही।सोमवार रात भी तापमान 30 डिग्री से नीचे जाने की संभावना कम है, जिससे रात में भी लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
नौवीं से बारहवीं स्टूडेंट्स दोपहर में स्कूल जाने को मजबूर
गर्मी का असर स्कूली बच्चों पर भी दिख रहा है। प्रशासन ने आठवीं तक के स्टूडेंट्स का स्कूल समय सुबह 11:30 बजे तक कर
दिया है।
लेकिन नौवीं से बारहवीं के स्टूडेंट्स को अभी भी दोपहर की गर्मी में स्कूल आना-जाना पड़ रहा है।
छोटे बच्चों को भी इंतजार करना पड़ रहा
जिन छोटे बच्चों के बड़े भाई-बहन उसी स्कूल में पढ़ते हैं, उन्हें छुट्टी के बाद भी स्कूल में रुकना पड़ता है।
इस स्थिति को देखते हुए अभिभावकों और स्टूडेंट्स ने उच्च कक्षाओं के लिए भी स्कूल समय बदलने की मांग शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ