Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बाल पर्यावरण प्रेमी वैदिक सोनी ने शिवालय को पौधों से सजाकर अभिषेक किया और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

6 hours ago
बाल पर्यावरण प्रेमी वैदिक सोनी ने शिवालय को पौधों से सजाकर अभिषेक किया और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बाल पर्यावरण प्रेमी वैदिक सोनी ने शिवालय को पौधों से सजाकर अभिषेक किया और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बीकानेर। श्रावण मास के पावन द्वितीय सोमवार के अवसर पर बीकानेर की गोचर भूमि में स्थित स्वयंभू महादेव शिव धोरे पर भगवान शिव का विधिवत एवं भव्य अभिषेक किया गया। धार्मिक आस्था के साथ इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा एवं प्रेरणादायी संदेश भी दिया गया।गोभक्त एवं पूर्व पहलवान महावीर कुमार सहदेव के नेतृत्व में उनकी टीम के विजय कुमार चांडक, श्याम सुथार, चंचल पुरी एवं केशव स्वामी सहित बाल गोभक्त एवं पर्यावरण प्रेमी वैदिक सहदेव ने भगवान महादेव का विधि-विधान से अभिषेक किया।अभिषेक के दौरान घी, शहद, दूध, दही, शक्कर एवं विभिन्न प्रकार के पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। सभी ने भगवान महादेव से देश-प्रदेश में सुख-शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।इस अवसर बाल गोविंद पर्यावरण प्रेमी वैदिक सोनी ने स्वयंभू महादेव के शिवालय एवं आस-पास के क्षेत्र को विभिन्न प्रकार के पौधों छोटे-छोटे पौधों से शिवालय सजाया एवं हरा भरा कर सुंदर पर्यावरण का संदेश दिया।महावीर कुमार सहदेव एवं उनके पुत्र वैदिक सहदेव लंबे समय से गौ सेवा, गोचर संरक्षण एवं पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। गोचर भूमि में पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने तथा आमजन को गौ सेवा, गोचर संरक्षण और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने का कार्य भी निरंतर कर रहे हैं।

श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना को प्रकृति और पर्यावरण से भी जोड़कर देखा जाता है। इसी भावना के अनुरूप स्वयंभू महादेव का भव्य अभिषेक करने के साथ शिवालय में पौधे सजाकर “धर्म के साथ पर्यावरण संरक्षण” का सार्थक संदेश दिया गया। आयोजन में शामिल सभी लोगों ने प्रकृति संरक्षण एवं गोचर भूमि को हराभरा बनाए रखने का संकल्प लिया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: