Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

स्कूल के वाटर कूलर में करंट से बच्चे की मौत, पानी पीते समय हुआ हादसा

7 hours ago
स्कूल के वाटर कूलर में करंट से बच्चे की मौत, पानी पीते समय हुआ हादसा

स्कूल के वाटर कूलर में करंट से बच्चे की मौत, पानी पीते समय हुआ हादसा

श्रीगंगानगर। जिले के सादुलशहर में 10 साल के मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घर के पास स्थित बाल भारती स्कूल के वाटर कूलर में करंट आ रहा था। बच्चा स्कूल परिसर में खेलने गया था और पानी पीते समय करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद देर रात परिजन और मोहल्ले के लोग सादुलशहर के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचे और हंगामा किया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार सादुलशहर के वार्ड नंबर-23 निवासी देवांश (10) घर के पास स्थित बाल भारती स्कूल परिसर में खेलने गया था। इसी दौरान वह वाटर कूलर से पानी पीने गया। तभी उसे करंट लगा और वह अचेत होकर नीचे गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को संभाला और तुरंत सादुलशहर के सरकारी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद देर रात मृतक के परिजन और मोहल्ले के लोग हॉस्पिटल पहुंचे और हंगामा किया। बच्चे की मां ने आरोप लगाया कि स्कूल के वाटर कूलर में करंट आ रहा था। उनका कहना है कि इस बारे में पहले भी स्कूल में शिकायत की गई थी, लेकिन समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया। मां ने कहा कि समय रहते वाटर कूलर की विद्युत व्यवस्था ठीक करवा दी जाती तो यह हादसा नहीं होता।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: