Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

'माटी राजस्थान री' कार्यक्रम के तहत कुम्हार समाज के प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया संवाद

rk
1 week ago
'माटी राजस्थान री' कार्यक्रम के तहत कुम्हार समाज के प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया संवाद
'माटी राजस्थान री' कार्यक्रम के तहत कुम्हार समाज के प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया संवाद 
 
बीकानेर। श्री यादें माटीकलाबोर्ड के तत्वावधान में आयोजित 'माटी राजस्थान री' कार्यक्रम के अंतर्गत कुम्हार (प्रजापति) समाज राजस्थान के एक विशाल प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संवाद किया । 
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, पशु पालन मंत्री जोरा राम कुमावत ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमावत और श्री यादें माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मदन प्रजापत पूर्व विधायक निर्मल कुमावत ने संबोधित किया 
श्रीयादें माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान समाज के नेताओं ने मुख्यमंत्री के सम्मुख समाज की ज्वलंत समस्याओं को रखा और समाज के सर्वांगीण उत्थान व राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को समाज की सामाजिक और आर्थिक स्थिति से अवगत कराया। चर्चा में 
संख्या बल के आधार पर प्रतिनिधित्व,समाज के नेताओं ने मांग की कि कुम्हार समाज की जनसंख्या के अनुपात में उन्हें शासन और प्रशासन में उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए।तथा माटी कला से जुड़े परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण और समाज के युवाओं के लिए बेहतर अवसरों पर संवाद किया गया।
भाजपा बीकानेर जिला उपाध्यक्ष और भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने मुख्यमंत्री से संवाद में कुम्हार समाज को बोर्ड आयोग और सत्ता एवं संगठन में उचित भागीदारी देने की मांग की तथा समाज को पेश आ रही स्थानीय व नीतिगत बाधाओं को दूर करने का आग्रह किया गया।
बीकानेर के प्रतिनिधि मंडल ने एडवोकेट अशोक प्रजापत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को स्थानीय उस्तकला मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया 
मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में बीकानेर सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता और समाज के प्रबुद्ध जन शामिल हुवे जिनमें मुख्य रूप से प्रहलाद राय टाक अध्यक्ष, माटी कला बोर्ड,
सत्यनारायण प्रजापति राष्ट्रीय संस्थापक, बीपीएचओ,किशनलाल प्रजापति राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष,एडवोकेट अशोक प्रजापत (भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन राजस्थान,
माणक लाल कुमावत (पार्षद),अर्जुन कुमावत ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री श्रवण बोबरवाल,भंवरलाल नागा सरपंच बादनू,सन्तराम भोभरिया,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोहन लाल  प्रजापत, मंडल अध्यक्ष कर्णाराम मंगलाव श्रवण प्रजापत आदि सहित कई लोग शामिल हुए 
इस अवसर पर बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और समाज के हितों की रक्षा के लिए संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: