छोटी काशी बीकानेर में सजेगा ब्रज-वृंदावन का रंग, 14 नवंबर से भक्तमाल रस उत्सव
छोटी काशी बीकानेर में सजेगा ब्रज-वृंदावन का रंग, 14 नवंबर से भक्तमाल रस उत्सव
बीकानेर। गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव-पार्वती मंदिर में 14 से 16 नवंबर तक तीन दिवसीय भक्तमाल रस उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पोस्टर का विमोचन श्री मुरली मनोहर धोरा के संत श्यामसुंदर दास जी महाराज के सानिध्य में करवाया गया।
उत्सव के दौरान भक्तमाल कथा का वाचन श्री राजेंद्र दास महाराज के शिष्य बरसाना निवासी श्री हनुमान बाबा महाराज के मुखारविंद से होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। उत्सव के उपरांत संत श्यामसुंदर जी महाराज तथा श्रीधाम वृंदावन के जुगल बाबा महाराज का सानिध्य भी श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।
आयोजकों के अनुसार भक्तमाल उत्सव में ब्रज के अनेक संतों और भक्तों के जीवन से जुड़े प्रेरक एवं भक्तिमय प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। कथा के माध्यम से भक्ति, समर्पण और संत परंपरा के महत्व को प्रस्तुत किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में छोटी काशी बीकानेर को ब्रज-वृंदावन की भक्ति और आध्यात्मिक संस्कृति के रंग में रंगने का प्रयास रहेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ