पराली से भरे ट्रक में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मची
बीकानेर। जिले में सोमवार को आग की दो अलग अलग घटनाओं में काफी नुकसान हुआ है पहले बीकानेर के अर्जुनसर के पास एक ट्रेलर में आग लगने से ट्रेलर जलकर हुआ राख तो वहीं छतरगढ़ थाना क्षेत्र के खारवाली गांव के पास पराली से भरे एक ट्रक में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनूपगढ़ की तरफ से आ रहा पराली से भरा ट्रक खारवाली गांव के अंदर से गुजर रहा था। इसी दौरान विद्युत तारों में स्पार्किंग होने से ट्रक में रखी पराली ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते पराली से धुआं उठने लगा और आग फैलने लगी, जिससे मौके पर हडक़ंप मच गया।
घटना की सूचना मिलने पर छतरगढ़ पुलिस थाने के एएसआई रामचरण मीणा मौके पर पहुंचे। वहीं, छतरगढ़ बायोमास प्लांट की फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और आग पर काबू पाया।
समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने का कारण विद्युत तारों में स्पार्किंग होना बताया जा रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ