Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: घर खड़ी कार का जयपुर में कटा चालान, लगा इतने रुपए का फाइन, पीड़ित पहुंचा थाने

rk
6 hours ago
बीकानेर: घर खड़ी कार का जयपुर में कटा चालान, लगा इतने रुपए का फाइन, पीड़ित पहुंचा थाने

बीकानेर: घर खड़ी कार का जयपुर में कटा चालान, लगा इतने रुपए का फाइन, पीड़ित पहुंचा थाने 

बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है। लुंभासर निवासी गजानंद शर्मा की कार घर पर खड़ी थी, लेकिन सैकड़ों किलोमीटर दूर जयपुर में उसका 5200 रुपये का चालान काट दिया गया। इस घटना के बाद पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। गजानंद शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कार पिछले 24 घंटे से लुंभासर स्थित उनके घर पर ही खड़ी थी। इसके बावजूद 19 जुलाई को रात 7:58 बजे उन्हें ट्रैफिक पुलिस राजस्थान (वेस्ट जोन - जयपुर ट्रैफिक) से चालान का संदेश मिला।

ई-चालान की प्रति के अनुसार, यह कार्रवाई जयपुर के खातीपुरा स्थित श्री कृष्ण मार्ग, ऑफिसर्स कैंपस एक्सटेंशन में की गई थी। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन पर दो नियमों के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया। इसमें काली फिल्म लगाने पर धारा 177 के तहत 200 रुपये और गलत/नियम विरुद्ध नंबर प्लेट के लिए धारा 39/192 के तहत 5000 रुपये का जुर्माना शामिल था, जिससे कुल 5200 रुपये का चालान बना। यह चालान हेड कांस्टेबल हंसराज द्वारा जारी किया गया था।
गजानंद ने जब चालान की ऑनलाइन प्रति और संलग्न फोटो देखी, तो उसमें दर्ज नंबर प्लेट उनकी ही कार का था। पीड़ित का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी कार का फर्जी डुप्लीकेट नंबर प्लेट बनवाकर अपनी किसी अन्य कार पर लगा रखा है और जयपुर में उसका दुरुपयोग कर रहा है।

पीड़ित गजानंद ने पांचू थानाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में मांग की है कि उनकी कार के नंबर का दुरुपयोग तुरंत रोका जाए। उन्होंने फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर पुलिस को गुमराह करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की भी अपील की है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: