Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

लॉकडाउन की अफवाहों पर केंद्र का बड़ा बयान: “देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा”, पढ़े खबर

rk
1 month ago
लॉकडाउन की अफवाहों पर केंद्र का बड़ा बयान: “देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा”, पढ़े खबर

लॉकडाउन की अफवाहों पर केंद्र का बड़ा बयान: “देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा”, पढ़े खबर 

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच देश में लॉकडाउन लगाए जाने की अफवाहों पर केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। सरकार ने साफ किया है कि देश में किसी भी प्रकार का लॉकडाउन लगाने का कोई इरादा नहीं है और ऐसी खबरें पूरी तरह अफवाह हैं। केंद्र सरकार के तीन वरिष्ठ मंत्रियों— निर्मला सीतारमण, किरण रिजिजू और हरदीप सिंह पुरी—ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर लोगों से घबराने से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

“अफवाहों पर ध्यान न दें, हालात नियंत्रण में”

संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लॉकडाउन की बातें पूरी तरह अफवाह हैं। उन्होंने कहा, “पीएम ने पहले ही कहा है कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है। जमाखोरी करने वालों को चेतावनी दी गई है और राज्य सरकारों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं।” पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर फैल रही बातें बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है और लोगों को जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की अफवाहें फैलाना गैर-जिम्मेदाराना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि कुछ लोग बिना आधार के लॉकडाउन और फ्यूल संकट की बातें कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोविड-19 के दौरान जैसा लॉकडाउन देखा गया था, वैसी स्थिति दोबारा नहीं आएगी।

पीएम मोदी स्थिति पर रखे हुए हैं नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संसद में वैश्विक हालात को लेकर चिंता जताई थी और कहा था कि इनका असर लंबे समय तक रह सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने पहले भी ऐसी चुनौतियों का एकजुट होकर सामना किया है। बताया जा रहा है कि पीएम आज सभी मुख्यमंत्रियों से भी बातचीत कर सकते हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: