Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

rk
1 month ago
आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें शनिवार शाम को यहां भर्ती किया गया था।

ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉ. प्रतीत समदानी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि आशा भोसले को कई मेडिकल समस्याएं थीं और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर यानी कई अंग फेल होने के कारण उनका निधन हुआ।

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने बताया कि जो लोग अंतिम दर्शन करना चाहते हैं, वे कल सुबह 11 बजे उनके घर आ सकते हैं। अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

आशा भोसले का पार्थिव शरीर परिवार वाले घर लेकर आ गए। उनके घर पर कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं। यह सभी आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस भी आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। उनका काफिला आशा भोसले के घर पर देखा गया। 
आलिया भट्ट, रश्मिका मंदाना, अनुष्का शर्मा, चिरंजीवी जैसे बॉलीवुड और साउथ सेलेब्स ने आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

सोनू निगम ने आशा भाेसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। संगीत जगत में दिए गए उनके योगदान को याद किया। 

आशा भोसले के निधन की खबर सुनकर शाहरुख खान का मन दुखी हो गया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पोस्ट करके अपना दुख जाहिर किया है। 

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आशा भाेसले की एक पुरानी तस्वीर साझा की। उन्हें श्रद्धांजलि दी। अभिनेत्री करीना कपूर दिग्गज गायिका के निधन पर बहुत दुखी हैं। 

गायिका श्रेया घोषाल और शंकर महादेवन ने भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। संगीत जगत में दिए गए उनके योगदान को याद किया। आशा ताई के जाने से दोनों काफी दुखी हैं। 

आशा भोसले के निधन पर अभिनेता संजय दत्त भी गमगीन हैं। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने आशा भोसले और उनकी संगीत यात्रा को याद किया है। 

सोहा अली खान ने आशा भाेसले और मां शर्मीला टैगोर की साथ में एक पुरानी तस्वीर साझा की है। आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है।   

म्यूजिक डायरेक्टर निखिल कामथ दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर दुखी हैं। वह उनके बारे में कहते हैं, ‘आशा जी हमेशा सीखने वाली थीं, चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हों। जब मैं आशा भोसले को याद करता हूं, तो सबसे पहले उनकी सीखने की ललक याद आती है। इतनी बड़ी आर्टिस्ट होने के बावजूद वो हर गाने को ऐसे लेती थीं जैसे पहली बार गा रही हों। पहले कहती थीं, मुझे गाना सिखाओ। स्टार, बैनर जैसी चीजों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता था।’ 
आमिर खान ने भी आशा भोसले को दी भावभीनी श्रद्धांजलि। संगीत जगत में उनके योगदान को याद किया है। 

अभिनेता अदिवि शेष, आशा भोसले के निधन की खबर सुनकर हुए दुखी। एक्टर ने उनके गीतों और संगीत जगत में दिए गए योगदान को याद किया।

अभिनेत्री कंगना रनौत और प्रोड्यूसर करण जौहर ने भी गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक जाहिर किया। साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि भी दी है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वह लिखते हैं, ‘भारत की सबसे जानी-मानी और बहुमुखी आवाजों में से एक, श्रीमती आशा भोसले जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। दशकों तक फैली उनकी अनोखी संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है और दुनिया भर में अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ है। दिल को छू लेने वाली धुनों से लेकर जोशीली रचनाओं तक, उनकी आवाज में एक कालातीत चमक थी। उनके साथ हुई बातचीत की यादों को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।
उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी, और उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे।’ 

12,000 से ज्यादा गाने गाए

आशा भोसले ने अपने करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए। उनके गाने 'इन आंखों की मस्ती', 'दम मारो दम', 'पिया तू अब तो आजा' और 'चुरा लिया है तुमने' आज भी लोकप्रिय हैं।

आशा भोसले मशहूर थिएटर एक्टर और क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। जब वो सिर्फ 9 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था, जिसकी वजह से उन्होंने बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर परिवार को सपोर्ट करने के लिए सिंगिंग शुरू कर दी थी।

 

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: