Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर में हर्ष फायरिंग: शराब पार्टी में युवक ने किए 4 राउंड फायर, गिरफ्तार

rk
2 months ago
बीकानेर में हर्ष फायरिंग: शराब पार्टी में युवक ने किए 4 राउंड फायर, गिरफ्तार

बीकानेर में हर्ष फायरिंग: शराब पार्टी में युवक ने किए 4 राउंड फायर, गिरफ्तार

खुलासा ऑनलाइन, बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया, जिससे अमरनाथ कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार एक शराब पार्टी के दौरान युवक ने खुशी में बंदूक से चार राउंड हवाई फायर कर दिए। अचानक चली गोलियों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार टीम बीकाजी फैक्ट्री के पीछे पहुंची, जहां एक युवक हाथ में बंदूक और हॉकी स्टिक लिए दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। मौके की जांच में जमीन से चार खाली कारतूस भी बरामद किए गए।

गिरफ्तार युवक की पहचान अशोक कुमार (36) निवासी हम्मीरवास, जिला चूरू के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 बोर डबल बैरल बंदूक और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने हवाई फायरिंग करने की बात स्वीकार कर ली है। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि जब्त की गई बंदूक आरोपी के दोस्त विनोद कुमार की है और उसके पास कोई वैध लाइसेंस नहीं है। पुलिस अब विनोद कुमार की भूमिका की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवैध हथियार आरोपी तक कैसे पहुंचा।

मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की हर्ष फायरिंग या अवैध हथियारों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: