CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% छात्र पास, ऐसे चेक करें रिजल्ट
CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% छात्र पास, ऐसे चेक करें रिजल्ट
CBSE यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 85.20 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार रिजल्ट करीब 3 प्रतिशत कम रहा है। बोर्ड ने इस बार कॉपियों की जांच ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के तहत करवाई है।
छात्र अपना रिजल्ट CBSE Official Website पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।
मेरिट लिस्ट और टॉपर घोषित नहीं करेगा बोर्ड
CBSE ने स्पष्ट किया है कि इस बार भी कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी और न ही किसी छात्र को टॉपर घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने स्कूलों को भी निर्देश दिए हैं कि किसी भी विद्यार्थी को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।
APAAR ID नहीं होने पर क्या करें
जिन छात्रों की APAAR ID CBSE से लिंक है, उनकी डिजिटल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के बाद डिजिलॉकर के “Issued Documents” सेक्शन में उपलब्ध हो जाएगी। जिनके पास APAAR ID नहीं है, उन्हें पहले अपना अकाउंट बनाना होगा।
यहां देखें CBSE 12वीं का रिजल्ट
CBSE Result Portal
CBSE Official Website
DigiLocker
UMANG App Portal
रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डिटेल्स
- रोल नंबर
- स्कूल नंबर
- एडमिट कार्ड ID / सेंटर नंबर
- जन्मतिथि
- सिक्योरिटी कोड (Captcha)
SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट
यदि इंटरनेट नहीं चल रहा हो या वेबसाइट सर्वर डाउन हो, तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं।
- मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
- टाइप करें:
CBSE12 <Roll Number> - इसे 7738299899 पर भेज दें।
- कुछ ही सेकंड में रिजल्ट मोबाइल इनबॉक्स में प्राप्त हो जाएगा।
डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
- डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट खोलें।
- मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें।
- “Education” सेक्शन में जाकर CBSE चुनें।
- “Class XII Marksheet 2026” पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- “Get Document” पर क्लिक करते ही डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ