Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

CBSE 10वीं सेशन-1 रिजल्ट जारी, 25 लाख से ज्यादा छात्रों का परिणाम घोषित, यहां चेक करे अपना रिजल्ट

rk
2 weeks ago
CBSE 10वीं सेशन-1 रिजल्ट जारी, 25 लाख से ज्यादा छात्रों का परिणाम घोषित, यहां चेक करे अपना रिजल्ट
CBSE 10वीं सेशन-1 रिजल्ट जारी, 25 लाख से ज्यादा छात्रों का परिणाम घोषित, यहां चेक करे अपना रिजल्ट 
 
नई दिल्ली। Central Board of Secondary Education (CBSE) ने कक्षा 10वीं सेशन-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और उमंग ऐप के माध्यम से चेक कर सकते हैं। इस वर्ष करीब 25 लाख से अधिक छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे।
 
रिजल्ट में पास होने के लिए छात्रों को थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। परीक्षा देशभर के 8 हजार से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
 
मेरिट लिस्ट और टॉपर घोषित नहीं
CBSE ने स्पष्ट किया है कि इस रिजल्ट के साथ कोई मेरिट लिस्ट या टॉपर घोषित नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने स्कूलों को भी निर्देश दिए हैं कि वे किसी छात्र को टॉपर घोषित न करें।
 
दो बोर्ड सिस्टम के तहत परीक्षा
इस वर्ष CBSE ने नया टू-बोर्ड सिस्टम लागू किया है। पहला (अनिवार्य) बोर्ड एग्जाम 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित हुआ, जबकि दूसरा (ऑप्शनल) एग्जाम 15 मई से 1 जून 2026 तक होगा।
 
सेशन-2 से सुधार का मौका
सेशन-2 परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। इसमें अधिकतम 3 विषयों में सुधार का अवसर मिलेगा। दो विषयों में असफल छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं, जबकि तीन या उससे अधिक विषयों में फेल छात्रों को 2027 में मुख्य परीक्षा देनी होगी।
 
ऐसे करें रिजल्ट चेक (UMANG ऐप)
UMANG ऐप डाउनलोड करें
 
रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें
 
CBSE 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
 
रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें
 
स्क्रीन पर परिणाम देखें

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: