महिलाओं और बालिकाओं पर बुरी नजर डालना पड़ा महंगा, कालिका यूनिट ने छह को दबोचा
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का अपराधियों और अपराध के साथ-साथ अनैतिक गतिविधियों को लेकर एक्शन जारी है। इसी के चलते आज महिला पेट्रोलिंग यूनिट ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन मनचलों को गिरफ्तार किया है। कालिका यूनिट द्वारा स्कूलों,कॉलेजों बाजारों में नियमित गश्त कर मनचलों व छेड़छाड करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी के चलते एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठोड़, पुलिस निरीक्षक प्रभारी महिला यूनिट रेणुबाला के नेतृत्व में कालिका यूनिट द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर सादा वस्त्रों में तैनात रहकर डिकॉय ऑपरेशन के तहत कार्रवाई की गयी। जिसमें अनेक स्थानों पर 6 मनचलों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान सुमन, सोना, गीता, यशोदा, मनेश, अंशुबाई, कौशल्या, प्रमिला शामिल रहीं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ