Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: इस जगह आग से घरेलू सामान सहित घर में रखी 1 लाख रुपए की नकदी जलकर राख

rk
1 month ago
बीकानेर: इस जगह आग से घरेलू सामान सहित घर में रखी 1 लाख रुपए की नकदी जलकर राख

बीकानेर: इस जगह आग से घरेलू सामान सहित घर में रखी 1 लाख रुपए की नकदी जलकर राख

बीकानेर। स्वरूपसर गांव की रोही स्थित कनोलाई नाडी के पास ओमाराम भांभू की रहवासी ढाणी में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी ढाणी जलकर राख हो गई। घर का सारा सामान, अनाज, नकदी, जरूरी दस्तावेज और गहने भी आग की चपेट में आ गए। पीड़ित परिवार के सदस्य रामलाल भांभू ने बताया कि घटना के समय ओमाराम मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। बच्चे स्कूल में थे और गृहिणी भंवरी देवी दूध देने पास के रास्ते पर गई थीं। भंवरी देवी ने अचानक अपने झोपड़े से धुआं निकलते देखा। जब तक वह चिल्लाती हुई दौड़कर आईं, आग भड़क चुकी थी। भंवरी देवी ने किसी तरह एक गैस सिलेंडर को बाहर निकाला, लेकिन आग तेजी से फैलकर बेकाबू हो गई। उनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग की लपटों ने दोनों झोपड़ों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: