खेत मे घुसकर महिला से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, मामला दर्ज
महाजन। महाजन थाना क्षेत्र के एक गांव की रोही स्थित खेत में अकेली महिला से छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसका स्थानीय थाने में तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। घटना चार सितंबर की बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता के पति ने रिपोर्ट में बताया कि चार सितंबर को उसकी पत्नी रोही में स्थित अपने खेत में अकेली थी। इसी दौरान हड़मान, शेराराम और प्रकाश तीन व्यक्ति जबरन खेत में घुस आए। तीनों ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। पत्नी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने पत्नी के साथ मारपीट करने का प्रयास किया। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देखकर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर महिला के परिजन भी खेत पर पहुंचे और बाद में महिला को लेकर महाजन थाने पहुंचे। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस परिवाद के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ