Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

Bansal
shiv
shiv2
2 months ago
नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज


नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज
बीकानेर। माल्टा में नौकरी दिलाने और वर्क परमिट उपलब्ध कराने का झांसा देकर करीब छह लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। परिवादी की ओर से पुलिस में कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय के इस्तगासे के आधार पर जेएनवीसी थाना पुलिस ने जयपुर स्थित एक वीजा सर्विस कंपनी के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, जसरासर निवासी एवं वर्तमान में तिलक नगर निवासी मनोज कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि वह फर्नीचर का कारीगर है। सितंबर 2025 में उसने सोशल मीडिया पर डायमंड वीजा सर्विस, जयपुर का विज्ञापन देखा, जिसमें यूरोपीय देश माल्टा में अच्छी सैलरी पर नौकरी दिलाने का दावा किया गया था।रिपोर्ट के अनुसार, 25 सितंबर 2025 को वह जयपुर स्थित कंपनी के कार्यालय पहुंचा, जहां कंपनी के कर्मचारियों गोगराज, अजयपाल सिंह और संचालक मुकेश जांगू ने उसे माल्टा में नौकरी, वर्क परमिट और वीजा दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि इस कार्य के लिए आठ लाख रुपये की मांग की गई और बाद में आरोपियों ने अलग-अलग समय पर बीकानेर आकर तथा ऑनलाइन और नकद माध्यम से उससे करीब छह लाख रुपये ले लिए।परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस सत्यापन सहित अन्य औपचारिकताएं करवाईं और ऑफर लेटर दिखाया, लेकिन न तो वीजा मिला और न ही माल्टा भेजा गया। जब मार्च 2026 में उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने कथित रूप से पैसे लौटाने से इनकार कर दिया।मनोज कुमार ने बताया कि पहले उसने पुलिस थाना जेएनवीसी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर जेएनवीसी थाना पुलिस ने गोगराज, अजयपाल सिंह और मुकेश जांगू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई पांचाराम को सौंपी गई 

है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: