चुनाव परिणामों के बाद मारपीट के मामले में पुलिस थाने में एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
चुनाव परिणामों के बाद मारपीट के मामले में पुलिस थाने में एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
छतरगढ़। मोतीगढ़ गांव में पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद हुई मारपीट के मामले में छतरगढ़ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। परिवादी गोवर्धन राम पुत्र लिच्छु राम ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट देकर कई लोगों पर जातिसूचक गालियां देने और लाठी-डंडों से मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रतन सिंह, शिवनाथ सिंह, प्रभु सिंह, बच्चू सिंह, जय सिंह, ओम सिंह पुत्र हरि सिंह, राम सिंह पुत्र अवतार सिंह, रामू सिंह पुत्र राम सिंह सहित अन्य लोग कैंपर गाडिय़ों में सवार होकर धारदार हथियार लेकर आए। परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने जातिसूचक गालियां निकालीं और लाठी-डंडों से मारपीट की। रिपोर्ट में गोवर्धन राम, कालूराम, लक्ष्मण सिंह और कन्हैयालाल के साथ मारपीट किए जाने का भी उल्लेख किया गया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ