Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

युवक को शराब के लिए रुपये नहीं देेने पर मारपीट कर सोना गायब कर देना का आरोप, मामला दर्ज

Solar 2
3 months ago
युवक को शराब के  लिए रुपये नहीं देेने पर मारपीट कर सोना गायब कर देना का आरोप, मामला दर्ज


युवक  के लिए रुपये नहीं देेने पर मारपीट कर सोना गायब कर देना का आरोप, मामला दर्ज
 बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट करने और 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर गायब होने का मामला सामने आया है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शिवा बस्ती, घड़सीसर रोड निवासी आनंद सोनी पुत्र अशोक सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 जून की रात करीब 10:30 बजे वह पूनम सोनी के साथ सुनारों की गुवाड़, कोतवाली से अपनी दुकान रामदेव कॉलोनी लौट रहा था। रास्ते में व्यापार नगर स्थित जैन भवन के पास उसने देखा कि राजूसिंह, अजीतसिंह, विक्रमसिंह, सुमन कंवर और दुर्गा उसके पिता अशोक सोनी के साथ मारपीट कर रहे हैं।परिवादी ने बताया कि जब उसने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे उसके दाहिने हाथ की हथेली में चोट आई। झगड़े के दौरान उसका 27 ग्राम का जड़ाऊ सोने का जेवर या तो गिर गया या फिर आरोपियों ने निकाल लिया। उसने आरोप लगाया कि सभी आरोपी शराब के नशे में थे।आनंद सोनी के अनुसार उसके पिता ने बताया कि आरोपियों ने घड़सीसर रोड पर उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे देने से इनकार करने पर उनके साथ मारपीट की गई और कपड़े भी फाड़ दिए गए।रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब वह और उसके पिता शिकायत दर्ज कराने थाने गए हुए थे, तब पीछे से आरोपी उनके घर पहुंचे और उसकी दादी जेठी देवी के साथ भी मारपीट की।पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Solar 4
Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: