विवाहिता के घर में देर रात घुसकर अश्लील हरकत का आरोप, युवक पर केस दर्ज
विवाहिता के घर में देर रात घुसकर अश्लील हरकत का आरोप, युवक पर केस दर्ज
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के घर में देर रात घुसकर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही युवक ज्ञानाराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका पति मजदूरी के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। इसी दौरान ज्ञानाराम उसके घर के सामने आकर अश्लील इशारे करने लगा और व्हाट्सऐप कॉल के जरिए परेशान करने लगा। महिला ने इसकी जानकारी पति को दी। पति ने आरोपी को फोन कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नाराज हो गया।
आरोप है कि उसी रात युवक बिना अनुमति घर में घुस आया और विवाहिता के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर कर रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ