Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

मजदूर के साथ मारपीट कर हजारों रुपये की लूट की वारदात को दिया अंजाम, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

rk
2 weeks ago
मजदूर के साथ मारपीट कर हजारों रुपये की लूट की वारदात को दिया अंजाम, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज


मजदूर के साथ मारपीट कर हजारों रुपये की लूट की वारदात को दिया अंजाम, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। जिले के  नोखा  तहसील में में एक मजदूर के साथ मारपीट कर हजारों रुपये लूटने का मामला सामने आया है। लूणकरणसर निवासी मदनलाल प्रजापत ने नोखा थाने में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मदनलाल प्रजापत ने अपनी शिकायत में बताया- वह पिछले आठ साल से नोखा में रह रहा है और श्री बालाजी एंटरप्राइजेज में चार साल से आइसक्रीम सप्लाई का काम करता है। घटना 5 जून 2026 की शाम करीब 7 बजे की है, जब वह अपनी आइसक्रीम की सप्लाई देकर पेमेंट लेकर कुम्हारा चौक से वापस आ रहा था।दो युवकों ने मोटरसाइकिल रुकवाईशिकायत के अनुसार, कुम्हारा चौक के पास जितेंद्र सियाग पुत्र राजूराम सियाग और किशोर भाट नाम के दो युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल रुकवाई। उन्होंने मदनलाल से उन्हें थोड़ा आगे छोडऩे के लिए कहा। गांधी चौक से पहले उन्होंने मदनलाल को रोका और उससे पैसे मांगने लगे।पैसे देने से इनकार किया तो मारपीटमदनलाल ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जितेंद्र और किशोर ने उसके साथ मारपीट की और छीना-झपटी करते हुए उसकी जेब से 50,000 से 60,000 रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया, जिसे बाद में जितेंद्र ने वापस कर दिया।डर के मारे किसी को नहीं बतायामदनलाल ने बताया - डर के मारे उसने तुरंत किसी को नहीं बताया। अगली सुबह उसने श्री बालाजी एंटरप्राइजेज के मालिक नारायण राठी को पूरी घटना की जानकारी दी। मदनलाल ने यह भी दावा किया है कि उसके पास इस घटना का सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: